Bulandsehar News: दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को पीटा
बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जेहरा निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने तथा चुनरी से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज उत्पीड़न और हमले का आरोप गांव जेहरा निवासी अंशु पुत्री मनवीर सिंह के अनुसार उसका विवाह 18 फरवरी 2024 को कस्बा गुलावठी के मिलन हाल के पीछे रामनगर करनपूरी निवासी राहुल पुत्र रमेश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल, ससुर रमेश, सास आशा, ननद सुरभि व ननदोई गजेन्द्र अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी जा रही थी। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.