बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी एक दिसंबर 2021 को एक युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, देवर , सास, ससुर और देवरानी दहेज से खुश नहीं थे। आरोपी उस पर दो लाख रुपये और 100 वर्ग गज का प्लॉट लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।

विवाहिता के आरोप विवाहिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका देवर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। एक दिन कमरे में अकेला पाकर उसने गलत काम करने...