बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह घर-घर जाकर कार्य करती है। जिस कारण सुबह के समय ही घर से निकल जाती है। जिसके बाद उनके घर पर दस वर्षीय बेटी और एक बेटा रह जाता है। आरोप है कि कालोनी निवासी एक व्यक्ति उनकी पुत्री से छेड़छाड़ करता है। गुरुवार को आरोपी शराब के नशे में आया और घर का गेट खटखटाया। गेट खोलने पर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी शिकायत उन्होंने आरोपी से की माता से की, तो वह भी गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गईं। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी दिलवर और उसकी माता के खिलाफ मुकदमा द...