बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार प्रस्ताव भेजते हुए सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के गांव नार मोहम्मदपुर से चिंगरावली होते हुए उस्मानपुर मुख्य मार्ग तक, कहरोला अरनिया से भाेगपुर अंडरपास तक, सौदा हबीबपुर से रामपुर संपर्क मार्ग, गांव हिसारा से हिसोटी संपर्क मार्ग, नगर से सूरतपुर कला संपर्क मार्ग, खुटेना से पलडाझाल बिजलीघर और भादवा से सौदा हबीबपुर संपर्क मार्ग बनाने की मांग ग्रामीणों ने की थी। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया। उनके प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 10 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत इन सात मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जगदीशपुर में 11.70 किमी सड़कों के निर्माण को मंजू...