बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- सम्मेलन में शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा Bulandsehar News: नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स की पहल पर रविवार को बुलंदशहर में दलित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मोहन की अध्यक्षता और प्रशांत वाल्मीकि के संचालन में हुए सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष अशोक भारती मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, नशामुक्ति, जातिगत भेदभाव और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए बच्चों की पढ़ाई, छात्रवृत्ति, पुस्तकालयों और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। युवाओं को कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक कौशल से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही, निजी स्कूलों की ...