बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को पुरातन छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 पुरातन छात्रों ने सहभागिता की। प्रांतीय योजना के अनुसार विद्यालय में आए अतिथि राम सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रमोद कुमार वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर तथा विभाग अध्यक्ष विपिन कुमार के निर्देशन में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया। बैठक में विभाग सहायक विकास शर्मा एवं विनय शर्मा भी उपस्थित रहे।पुरातन छात्रों ने विद्यालय के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव को व्यक्त करते हुए विद्यालय के शैक्षिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से करण को संयोजक तथा लक्की शर्मा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया। परिषद...