बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- Bulandsehar News: आगामी दिवाली, धनतेरस समेत अन्य पर्वों पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए अंसारी चौक से अंबर सिनेमा होते हुए डिप्टीगंज तक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, जिला मुख्यालय पर यह नई व्यवस्था 5 नवंबर से लागू होगी और अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यह डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

यातायात पुलिस का डायवर्जन प्लान यातायात पुलिस का डायवर्जन प्लान-- डिप्टीगंज से अंसारी चौक: डिप्टीगंज की ओर से अंसारी चौक बाजार आने वाले ई-रिक्शा और चार...