Bulandsehar News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक परिवार के पांच घायल
बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: खालौर स्टेडियम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें 13 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम गोधना निवासी त्रिवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई देशराज सिंह, भाभी पूनम देवी, भतीजे नीतिक चौहान, वैभव चौहान और 13 वर्षीय कोमल चौहान सात जुलाई को बेहजोई में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह लौटते समय खालौर स्टेडियम के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.