Bulandsehar News: तेज बारिश में स्कूल से लौट रही 11 साल की मासूम उफनते नाले में बही
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास मंगलवार दोपहर में तेज बारिश के दौरान स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय छात्रा अचानक पैर फिसलने से उफनते नाले में जा गिरी। नाले का तेज बहाव छात्रा को अपने साथ बहा ले गया। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका की टीमों द्वारा जेसीबी की मदद से नाले में बही छात्रा की तलाश की जा रही है। हालांकि कई घंटे बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला साठा निवासी रिंकू कश्यप की 11वर्षीय पुत्री चारू कश्यप भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज बारिश के दौरान ही स्कूल की छुट्टी हुई। उसे घर ले जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.