Bulandsehar News: तेज बारिश में घर हुआ जलमग्न, अंतिम संस्कार के लिए सड़क पर रखी अर्थी
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर खेड़ा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार का घर पानी से लबालब हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक रूपकिशोर उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र श्रीराम एक ही कमरे में अपना जीवन-यापन करता था। बारिश के कारण घर में इतना पानी भर गया कि अंदर न बैठने की जगह बची और न ही खड़े होने की। परिजनों के अनुसार, तेज बारिश के बीच रूपकिशोर की अचानक मौत हो गई। घर में पानी भरा होने के कारण मृतक के अंतिम संस्कार के लिए अर्थी बांधने तक की जगह नहीं बची। मजबूरी में शिकारपुर-खुर्जा मार्ग पर सड़क किनारे अर्थी रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। घटना ने क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए जलभराव और बारिश से उत्पन्न समस्याओं की गंभीर स्थिति को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की उचित व्यवस्था करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.