बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: जनपद में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार को सुबह से ही तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर और कड़े होते गए, जिससे दोपहर के समय लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। शाम तक भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण बीते तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है, जिससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान चढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तीखी धूप और हवा में नमी होने के कारण पसीने से लोग पर...