Bulandsehar News: तीसरे नवरात्र पर मंदिरों में माता चंद्रघंटा की पूजा को उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के मां चंद्रघंटा के स्वरूप की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। साधकों ने दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा पाठ किया। मंदिरों में माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजते रहे। मंगलवार को मंत्रोच्चार के साथ मां चंद्रघंटा की फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, पान, सुपारी, ध्वजा, नारियल, लौंग आदि भेंट कर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार में सुख समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। नगर के साठा स्थित राजराजेश्वर मंदिर, देवीपुरा स्थित भवन देवी मंदिर, सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, गंगा मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, नर्वदेश्वर मंदिर, मनसा देवी मंदिर, गायत्री संस्कार पीठ, द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धपीठ गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.