बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों में गंगा का जलस्तर करीब दो फीट घट गया है, जिससे नदी का रौद्र रूप अब कुछ शांत पड़ता नजर आ रहा है। जलस्तर में गिरावट से किसानों ने जरूर राहत की सांस ली है, लेकिन गंगा का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार रिजर्व वन क्षेत्र के सामने तक गंगा लगातार किनारों को काट रही है। बीते 24 घंटे में नदी ने करीब दस फीट चौड़ाई में कटान कर दिया। इससे गंगा किनारे खेती करने वाले किसानों की चिंता बनी हुई है और उन्होंने संभावित नुकसान को देखते हुए खेतों से कृषि उपकरण व अन्य सामान हटाना शुरू कर दिया है。 यह भी पढ़ें- Amroha News: बिजनौर बैराज से छोड़ा 69977 क्यूसेक पानी, दस सेमी घटा जलस्तरगंगा किनारे फसलें प्र...