बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में खेत पर तारबंदी को लेकर देवर ने भाभी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता उषा शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को वह खेत पर तारबंदी करा रही थी, तभी देवर मंशाराम आया और गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर गिरा दिया व गला दबा दिया। पति और मजदूर ने बचाया। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बकरी के विवाद में भाभी को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...