बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में शहर के नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में इन दिनों भक्ति की बयार बह रही है। मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अवतार लेने से लेकर अहिल्या उद्धार तक के पावन प्रसंगों का ऐसा सजीव और मार्मिक मंचन किया कि उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो उठा। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि यज्ञ होने के उपरांत राजा दशरथ के महल में चारों भाइयों प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ, पूरी अयोध्या नगरी में आनंद और उल्लास छा गया। इसके पश्चात चारों राजकुमारों को गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के लिए भेजा गया। आश्रम में शिक्षा पूर्ण होने के बाद महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पधारे और उन्होंने राजा दशरथ ...