बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: तहसील में अगस्त क्रांति के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए प्रदूषण,तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पदाधिकारियों ने मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व प्रेमराज भाटी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ते प्रदूषण ने लोगों का जीवन नर्क बना दिया है।सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के अंबार लगने के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि तहसील में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है किसानों को दाखिल खारिज,कूरेबंदी,पैमाइश एवं विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र आदि के लिए चक्कर लगवाए जाते हैं और सुविधा शुल्क के रूप में र...