बुलंदशहर, अगस्त 18 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में डॉक्टरों के देरी से अस्पताल पहुंचने और मरीजों को हो रही दिक्कतों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने नाराजगी जताई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अनीस गाजी एडवोकेट ने मंगलवार को डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। डीएम को भेजे ज्ञापन में भाकियू लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अनीस गाजी ने बताया कि सिकंदराबाद के राजकीय संयुक्त अस्पताल में तैनात अधिकांश डॉक्टर सुबह 10 बजे के बाद ही ओपीडी में पहुंच रहे हैं। समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने पूरे मामले की जांच कर...