बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला महोत्सव चल रहा है। डीएम और एसएसपी ने रामलीला मंचन स्थल एवं रावण दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार को डीएम कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह खुर्जा के रामलीला मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने रामलीला समिति के सदस्यों से जानकारी लेते हुए कहा कि रामलीला देखने आने वाले तथा दशहरा मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए की जाने वाली सभी आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित कराए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग, साफ सफाई, पेयजल, फायर सेफ्टी, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसी टीवी कैमरे लगाने सहित सभी व्यवस्था को कराया जाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: दशहरा आज: दोपहर बाद होगा रूट डायवर्जन, बुधवार तड़के होग...