बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर, पत्थर वाला मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, लड्डू गोपाल मंदिर, संकट मोचन मंदिर सहित आसपास के विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का अलौकिक श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिरों को बिजली की झालरों, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।संकट मोचन मंदिर में बर्फ से बनाई गई बाबा बर्फानी की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व, जयकारों से गूंजे म...