Bulandsehar News: डिबाई में रामलीला में राम जन्म और बाल लीलाओं के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: नगर में चल रही स्टेज रामलीला के तीसरे दिन गुरुवार रात वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं तक का मनोहारी एवं भावपूर्ण मंचन किया। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बाल लीलाओं ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों के शानदार अभिनय को देखकर रामलीला मैदान में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। रामलीला के दौरान अयोध्या में ऋषि विश्वामित्र के आगमन और राजा दशरथ से भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम द्वारा ताड़का वध का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा रामलीला मैदान "जय श्रीराम" के उद्घोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: राम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल कलाकारों ने श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.