बुलंदशहर, अगस्त 21 -- Bulandsehar News: डिबाई से अलीगढ़ के बीच पर्याप्त रोडवेज बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जागरूक नागरिक मंच (अराजनीतिक) ने मार्ग पर नियमित बस सेवा बढ़ाने की मांग की है। मंच के वरिष्ठ सहयोगी हरिओम दुबे ने बताया कि डिबाई में रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद पर्याप्त बसों का संचालन नहीं हो रहा है। अलीगढ़ शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार का प्रमुख केंद्र होने के कारण क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, मरीज व अन्य यात्री वहां आवागमन करते हैं।मंच ने परिवहन विभाग से सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक नियमित बस सेवा तथा व्यस्त समय में अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। भविष्य में ई-बस संचालन का भी सुझाव दिया गया है। इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कर अधिकार...