बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: ड्यूटी करके गांव लौट रहे युवक से चाकू से हमला कर बाइक लूटने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर केहरी निवासी हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर-रात नोएडा से चचूरा-कासना मार्ग से बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक हिरनौटी व सुनपेड़ा के बीच पहुंची। तभी दो बाइक सवार चार लोगों ने ओवरटेक करते हुए बाइक को रोक लिया। जबरदस्ती बाइक को छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चचूरा-कासना मार्ग पर चाकू से हमला कर बाइक लूटी जिससे उसे पैर,हाथ व सीने पर चोटें आई। अचानक हुए हमले से वह घबरा गया। आरोपी बाइक छीनकर मौक...