बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी नदीम अपने भाई आमिर के साथ सोमवार रात बाइक पर सवार होकर झाझर से अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान झाझर मार्ग पर चिंगरावाली के निकट पेट्रोल पंप के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली के ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...