बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: ग्राम छपरावत निवासी अभिनव शर्मा ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में अभिनव शर्मा ने बताया कि वह शाम के समय अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में बाबू व छोटू, रवि, ललित उसके साथ गाली गलौच करने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इन लोगो से अपनी जान माल का खतरा जताया है। अभिनव का कहना है कि ये शातिर व दबंग किस्म के लोग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...