Bulandsehar News: ट्रांसफार्मर में उतरे करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: जहांगीरपुर कस्बा के व्यापारियान मोहल्ले निवासी खालिद खां ने बताया कि वह दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार सुबह वह मोहल्ले के पीछे स्थित मैदान की ओर से अपनी भैंस को घास चराने के लिए लेकर गए थे। जहां पर उनकी एक भैंस बिना बैरिकेडिंग के रखे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गई। तभी भैंस को तेज करंट का झटका लगा और वह वहीं गिरकर मर गई। पीड़ित ने बताया कि उनकी भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही उचित मुआवजा दिलाने और ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अवर अभियंता राम आसरे ने बताया कि आगामी दिनों में ट्रांसफार्मर पर जाली लगवा दी जाएगी। ग्रामीण की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.