बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा वाल्मीकि बस्ती में रविवार रात विद्युत आपूर्ति बहाल करने पहुंचे दो संविदा लाइनमैनों के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला कायस्थवाड़ा में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना मिलने पर संविदा लाइनमैन उदयवीर और सुमित मौके पर पहुंचे। जांच में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा हुआ मिला, जिसे दोनों कर्मचारी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दूसरे स्थान पर विद्युत केबल में आग लग गई है। आरोप है कि जब दोनों कर्मचारी केबल में लगी आग बुझाने के लिए वहां से जाने लगे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और पहले इसी लाइन को ठीक करने की बात कहते हुए ...