बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- Bulandsehar News: ​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनी के हब से अज्ञात चोरों ने नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाकार्ट लिमिटेड कंपनी का हब ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट नंबर-5 पर संचालित है। कोतवाली देहात में दिल्ली निवासी वादी रवि कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया कि कार्यालय में तीन शिफ्टों में कार्य होता है। 25 अक्तूबर को दूसरी शिफ्ट समाप्त होने के बाद कर्मचारी कार्यालय बंद कर घर चले गए थे। ​इसके बाद जब 25-26 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे तीसरी शिफ्ट के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां से कैश ऑन डिलीवरी की रखी नकदी गायब मिली। यह रकम बैंक में जमा करने के लिए सुरक्षित रखी गई थी। चोरी गई रकम का विवरण हब प्रब...