बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद निवासी तौसीफ, अनस, हामिद और कालू कार में सवार होकर शनिवार रात किसी कार्य से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 34 पर गांव बौरोली कट के निकट पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने तौसीफ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...