बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: बाइक पर लिफ्ट देकर महिला से कुंडल छीनने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककोड़ देहात के गांव शेरपुर निवासी सत्तो देवी पत्नी किरनपाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह जेवर रोड़ स्थित मैरिज होम के पास रहती हैं। रविवार दोपहर वह शेरपुर चौराहे पर फल सब्जी लेने जा रही थी। तभी एक अज्ञात बाइक सवार युवक वहां आया।और लिफ्ट लेने की बात कही। महिला उसके साथ शेरपुर चौराहे पर पहुंची।और खरीदारी करने लगी। तभी युवक ने वापस छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ वापस बाइक पर सवार हो गई। युवक ने प्लाट दिखाने के बाद वापस छोड़ने की बात कही। आरोपी युवक महिला को जेवर रोड़ स्थित विद्यालय के पास ले गया। जहां उसने महिला के कान से एक कुंडल गायब कर...