बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: जनपद में पिछले कई दिनों से जारी उमस और गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने सुहाना कर दिया। सुबह से ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर होते-होते जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर बाद भी रुक-रुक कर रिमझिम बौछारें पड़ती रहीं, जिससे पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रोजाना हो रहे मौसम के बदलाव से दिन के समय चलने वाले गर्मी से राहत मिली है और शाम के समय मौसम में ठंडक घुल गई। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झमाझम बारिश होने से उमस का असर पूरी तरह समाप्त हो गया, जिससे राहगीरो...