Bulandsehar News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव और कीचड़ से आफत
बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: जिले में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। रिमझिम फुहारों के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर दिन चढ़ने के साथ और तेज हो गया। दिनभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर बारिश का मौसम बना रहा। शनिवार को तड़के से रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक जलभराव की स्थिति हो गई। सुबह के समय स्कूल जाते और छुट्टी के समय लौटते समय बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने और कीचड़ होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। कई जगहों पर पानी जमा होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.