Bulandsehar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: जनपद में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से जहां पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहाना गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी था। दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज सर्द हवाएं चलने से पारे में गिरावट महसूस होने लगी और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई तेज बरसात के चलते सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए और प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नजर आई। वाहन चालक बारिश से बचने के लिए फ्लाईओवर और दुकानों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.