बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकासकर्ताओं के चयन को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बुलंदशहर में विकास की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह एक्सप्रेसवे जिले की पांच तहसीलों के 46 गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए करीब 8700 काश्तकारों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिला प्रशासन अब तक करीब 90 प्रतिशत जमीन के बैनामे आपसी समझौते के आधार पर करा चुका है। शेष जमीन के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जेवर एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के विकास को नई दिशा दे सकता है। इससे जिले के औद्योगिक, व्यावसायिक और परिवहन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे के जरिए माल ढुलाई और आवागमन आसान होने से निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

एक्सप...