बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: जेपी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने रक्तदान किया। कुलपति डा.राजीव सक्सेना ने कहा कि समय से रक्त मिलने पर किसी भी व्यक्ति की जान बच सकती है। शुक्रवार को जेपी विश्वविद्यालय में रक्त दान शिविर लगाया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना, रजिस्ट्रार संजय अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रजिस्ट्रार संजय अग्रवाल ने रक्तदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्त देने से रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। डा. लाल पैथोलाजी की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा राजेश कुमारी ग्रुप द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर डा. निशांत श्रीवास्तव, डा. सुमित कुमार, नमन प्रिय शर्मा, स्वप्निल, इशिका गोयल, ओजस्वी भ...