बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। जेपी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, कविता एवं भाषण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल वाटिका-1 से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी कला एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने की। यह भी पढ़ें-...