बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के ग्राम चांदपुर स्थित जेपी विद्या मंदिर में छात्र परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्रों ने बैलेट पेपर और ईवीएम के माध्यम से अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतों की गिनती कर चुनाव समन्वयक रत्ना त्यागी ने परिणाम घोषित किए। चुनाव में अंजली शर्मा ने हेड गर्ल और अंश शर्मा ने हेड बॉय पद पर जीत हासिल की। प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने दोनों विजेता उम्मीदवारों को शपथ दिलाकर उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं।प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र परिषद का चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का माध्यम है। उन्होंन...