बुलंदशहर, नवम्बर 17 -- Bulandsehar News: नगर के आईपी पीजी कॉलेज द्वितीय परिसर में मंगलवार को आयोजित क्रिएटिविटी एंड कम्युनिकेश विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित किया। शुभारंभ मुख्य वक्ता सीसीएसयू मेरठ के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. विकास शर्मा और प्राचार्य डा. टीएन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित के किया। मुख्य वक्ता व प्रख्यात उपन्यासकार प्रो. विकास शर्मा ने जेन-जी से संवाद करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में अपार प्रतिभा है, लेकिन उनकी मेधा को बिखरने से बचाने का दायित्व शिक्षकों और माता-पिता का है। जेन जी पर अपने उपन्यास ऑल हर फायर्स का हवाला देते हुए उन्होंने युवाओं में साहित्य, इतिहास और समाचार पढ़ने की प्रवृत्ति विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने रचनात्मकता और संवाद के आधारभूत घटकों पर चर्चा करते हुए साहित्यकार की संवेद...