बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ​गांव मुरसाना निवासी विश्ना पत्नी प्रेम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके जेठ रकम सिंह ने उनके साथ अकारण गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की बेटी को भी आरोपी ने जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपी रकम सिंह ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। ​पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्...