बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: वन महोत्सव के अंतर्गत जिले में कल 12 जुलाई को मेगा पौधारोपण होगा। सभी स्थानों पर छायादार पौधों के साथ-साथ इस बार फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से जामुन, लीची, अमरूद, आम, शीशम, जामुन, तुन प पीपल सहित 50 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिले को शासन से कुल 46,70,400 पौधे लगाने लक्ष्य मिला था। इसमें डीएम ने 25 विभागों को उक्त सभी पौधों को लगाने का लक्ष्य दिया है। अफसरों ने पौधारोपण को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया है। वन विभाग की 19 नर्सरियों से पौधों का उठान पूरा हो चुका है और विभागों ने इन्हें स्थलों पर पहुंच दिया है।

पौधारोपण की तैयारियाँ पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदकर तैयार हो चुके हैं और इनकी जियो टैगिंग भी चल रही है। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर द्वारा इन पौधों को...