Bulandsehar News: जिला सहकारी बैंक के बोर्ड का कार्यकाल कल होगा पूरा, प्रशासक की तैनाती तय
बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: सहकारिता जगत की महत्वपूर्ण संस्था माने जाने वाले जिला सहकारी बैंक के बोर्ड का पांच साल का निर्धारित कार्यकाल अब पूरा होने में मात्र एक दिन का समय शेष बचा है। बैंक के बोर्ड में शामिल डायरेक्टरों, सभापति व उपसभापति का यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद बैंक संचालन की व्यवस्था को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। स्थिति यह है कि शासन स्तर से आगामी चुनाव संपन्न कराने को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक गाइडलाइन नहीं आई है। 29 सितंबर यानि मंगलवार को बैंक बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया समय पर शुरू न हो पाने के चलते अब कमान प्रशासक के हाथों में सौंपे जाने की संभावना प्रबल हो गई है। जिससे सहकारिता विभाग और प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। बैंक के जीएम अनिल कुमार ने बताया कि शासन स्तर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.