बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- रुपये के विवाद में हमले का आरोप Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव भैंसाखुर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीबीनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हिमांशु चौधरी के अनुसार गांव भैंसाखुर निवासी रितेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता धीरज सिंह से करीब एक सप्ताह पहले सुनील पुत्र अजब सिंह ने रुपये मांगने को लेकर कहासुनी की थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उनसे रंजिश मानने लगा था। सोमवार की शाम करीब सात बजे उसके पिता सैदपुर की ओर से घर लौट रहे थे। रास्ते में सुनील, अनिल पुत्र अजब सिंह, अजब सिंह पुत्र विजय, अभिषेक पुत्र अनिल और आयुष पुत्र सुनील ने क...