बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सलैमपुर जाट निवासी सतपाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार दोपहर वह गांव निवासी देवेन्द्र के घेर में बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी टीकम,मनीष व गौरव बाइक पर आये। और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे, लोहे के कढ़े व चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरशराबा सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...