बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को बुलंदशहर में जाट महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन को फिर से तेज करने और संगठन का विस्तार करने की रणनीति बनाने की बात कही गई। समिति ने नवंबर में मथुरा और दिसंबर में बिजनौर में सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक ने कहा कि जाट समाज को आरक्षण दिलाने के लिए वर्ष 2006 से 2014 तक विभिन्न संगठनों के सहयोग से आंदोलन चलाया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रेल रोको आंदोलन समेत कई प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने जाट समाज को आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन बाद में आरक्षण रद्द कर दिया गया।

आरक्षण आंदोलन को फिर तेज करने की रणनीति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहि...