बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: शासन के आदेश पर नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद में ओम गिरी को नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह नहटौर (बिजनौर) से स्थानांतरित होकर यहां आ रहे हैं। ओम गिरी इससे पहले भारतीय नौसेना में 15 वर्ष तक सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद नौ वर्ष तक केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक रहे। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वह नगर पालिका बाह (आगरा), अमीनगर सराय (बागपत) और बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में भी अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। नवनियुक्त ईओ ओम गिरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान और कर्मचारियों से अनुशासन के साथ कार्य कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...