बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावरा के पास गुलावठी रोड पर मंगलवार को घरेलू कलह के चलते दंपति द्वारा कार में जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। जहरीला पदार्थ का सेवन करने के बाद पति ने कार दौड़ा दी, उनकी कार अनियंत्रित होकर एक स्कूल वैन से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दंपति की पहचान गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र स्थित राहुल विहार निवासी संदीप (28 वर्ष) और उनकी पत्नी तान्या (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों मंगलवार सुबह घर से कार लेकर निकले थे। गुलावठी रोड पर गांव मंडावरा के पास जहरीले पदार्थ के सेवन करने बाद कार को ...