बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: नगर की जलभराव और पेयजल की समस्या दूर करने के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। विधायक संजय शर्मा के प्रयास से नगर पालिका को जल निकासी और पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। बारिश के दौरान नगर के कई मौहल्लों व प्रमुख मार्गों में जलभराव की समस्या रहती है। इससे लोगों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। कांवड़ यात्रा के दौरान भी कई स्थानों पर जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हुई थी। अब शासन से धनराशि मिलने के बाद इन समस्याओं के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।जलभराव की समस्या के कारणों को चिन्हित करने के लिए नगर की जल निकासी व्यवस्था का तकनीकी सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर प्रभावी मास्टर प्लान तैयार कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना ...