बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के जय घोष के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बम भोले के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। बुलंदशहर नगर के अति प्राचीन श्री राजराजेश्वर मंदिर, श्री द्वादश महालिंगेश्वर गंगेरूआ, गंगा मंदिर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, नर्वदेश्वर मंदिर, श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, श्री शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं को जनसैलाब उमड़ता रहा। बेल पत्र, फल, फूल, धूप, दीप के साथ दूध एवं गंगाजल से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। उधर, अहार के महाभारतकालीन अंबकेश्वर महादेव, शिकारपुर के बरासऊ स्थित पातालेश्वर महादेव, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की सोमवार सुबह से ही कतारें ल...