Bulandsehar News: जमीन विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला, गोली लगने से चाचा घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव निसुर्खा में सोमवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ तमंचे से फायरिंग भी की। गोली लगने से युवक के चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ स्याना रामकरण सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निसुर्खा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम उसका भाई सुशील ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.