Bulandsehar News: जमीन और दुकान के सौदे में धोखेबाजी का आरोप, एसडीएम से शिकायत
बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: तहसील स्याना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने जमीन और दुकान की खरीद में धोखाधड़ी कर कब्जा न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और अपनी संपत्ति पर कब्जा दिलाने की मांग की है। दौलतपुर कलां निवासी अफरोज बेगम पत्नी कमरुद्दीन ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने एक बिचौलिए के माध्यम से एक व्यक्ति से एक खाली प्लॉट और एक दुकान खरीदी थी। सौदा पूरा होने के बाद आरोप है कि बिचौलिए ने साजिश करके महिला की जमीन का बैनामा से अलग ग्राम समाज की भूमि में कब्जा करा दिया। महिला का कहना है कि दस्तावेजों के अनुसार दुकान उनके नाम है, फिर भी उन्हें कब्जा नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित महिला ने एसडीएम स्याना से अनुरोध किया है कि मामले की निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.