बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आए एक सजायाफ्ता द्वारा पीड़िता युवती को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पीड़िता दहशत में हैं। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने लगाए धमकी देने के आरोप कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़िता युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसके माता-पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। 25 जनवरी 2023 को ग्राम भाईपुरा निवासी आरोपी अमजद उर्फ बिल्लू पुत्र इश्तियाक उसके घर में जबरन घुस आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस द्वारा जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया था। न्यायालय द्वारा जनवरी 2025 में आरोपी अमजद उर्फ बिल्लू को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। पीड़िता का आरोप है कि वर्तमान म...